Friday, April 2, 2021

Block Chain technology

    जाने  ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी क्या है।
 वर्तमान समय मे ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी की चर्चा भारत मे बहुत जोरो से हो रही ,सर्वप्रथम ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी की बात संसद में तात्कालिक वित्तमंत्री अरुण जेटली जी ने उठाई थी,जिसका उपयोग बिट क़वाईन करेंसी ,अर्थात इनटरनेट मनी के लेन देन के लिए किया जाता है, बिट क़वाईन करेंसी को डिजिटल मनी भी कहते है।ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी का उपयोग डिजिटल लेन देन  साथ साथ  अन्य सरकारी कामो जैसे राजस्व विभाग से समन्धित कामो में बखुबी उपयोग किया जा सकता है।ब्लॉग चैन तकनीक में पर्सनल 'की' (निजी कुंजी) की क्रिप्टोग्राफी अर्थात् जानकारी को गुप्त रखना और प्रोटोकॉल पर नियंत्रण रखना शामिल है। ब्लॉक् चैन तकनीक ठीक उसी तरह है जिस प्रकार  कंप्यूटर आपस मे एक दूसरे से जुड़े रहते है।ओर सूचनाओ का आदान प्रदान एक दूसरे से होता रहता है,इसी तर्ज पर 2008 में ब्लॉक् चैन तकनीक का अविष्कार हुआ ,जो क्रिप्टो करेंसी एव ब्लॉक चैन तकनीक को बढावा देने लिए किया गया है।
ब्लॉग चैन तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें किसी मिडिएटर का रोल नही रह जाता और कस्टमर टू कस्टमर लेंन देन होता है जो की एक पासवर्ड के अंतर्गत सुरक्छित रहता है,  एवं जिसे जब कभी चाहे कस्टमर देख सकता है, ओर ये हमेशा के लिये इन टेर नेट में पड़ा रहता है।
ब्लॉक चैन तकनीक के लाभ । 
ब्लॉग चैन तकनीक का सबसे बड़ा लाभ है कि इसमें किसी बिचोलिये अर्थात पे टी एम,या बैंक की जरूरत नही पड़ती ,यह  अत्यधिक सुरक्छित ,एवं लेन देन का सस्ता विकल्प है, आसानी से ,हैकर इसे हैक नही कर सकते एवं यह एक मुद्रा विनमय का सस्ता विकल्प है।
ब्लॉक् चैन तकनीक की हानि
इस तक नीक की सबसे बडी हानि यह है  की पासवर्ड भूल जाने पर लेन देन की जानकारी नही हो सकती ।
भारत जैसे देश मे अभी इसका बढ़ावा देना संभव नही है क्योंकि अभी भी अधिकतर आबादी डिजीटल लेन देन से अछूती है।
उपसंहार
संछेप में कहे तो ब्लॉक् चैन तकनीक मुद्रा विनिमय का एक अच्छा माध्यम है,,ब्लॉक चैन तकनीक का उपयोग अन्य सरकारी कामो के लिये भी किया जा सकता है,जिससे भ्रष्टाचार में कमी आ सकती है।इस तक नीक की लागत अत्यंत कम है, पर भारत जैसे विकाश शील देश मे लागू करने के पहले इसमे काफी अध्यन की जरुरत है।।
की वर्ड
ब्लॉक चैन, क्रिप्टो करेंसी, बिट क़वाईन
साभार
प्रदीप कुमार तिवारी(अधिवक्ता)
जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी
7879578306